


© Getty Images
FIFA ने की 'बेस्ट फुटबॉल अवार्ड्स' की शुरुआत जिसमें प्रशंसक करेंगे विजेता का चुनाव
11/01/2016
फुटबॉल के वैश्विक प्रशासनीय निकाय के बेलोन डी'ओर से अलग होने के बाद, सोमवार को, FIFA ने घोषणा की कि साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चुनाव प्रशंसक कर पाएंगे। साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उन आठ पुरस्कारों में से एक है जिसके विजेता प्रशासकों के मत से तय होंगे और इसका पहला समारोह जनवरी में आयोजित होगा।
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब FIFA ने अपने पुरस्कार समारोह का आयोजन किया है। 1991 से 2009 के बीच FIFA ने बेलोन डी'ओर से अलग, साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को सम्मानित करता आया था , लेकिन उसके बाद बेलोन डी'ओर को साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार माना जाने लगा।
हालांकि इस बार फैसला प्रशंसकों के हाथों में है।
मतदान प्रणाली तीन प्रमुख श्रेणियों में बांटे जायेंगे। नतीजों में पचास प्रतिशत FIFA में पंजीकृत सभी राष्ट्रीय टीम के कप्तानों और प्रमुख कोच के मतों को शामिल किया जायेगा। 25 प्रतिशत दुनिया भर के 200 मीडिया प्रतिनिधियों के मत शामिल होंगे जबकि बाकी का हिस्सा ऑनलाइन मतदान के आधार पर निर्धारित होगा।
शुक्रवार को FIFA, पुरुषों के पुरस्कार के लिए 23-लोगों की सूची जारी करेगी जिसमें 2 दिसम्बर तक सिर्फ 3 लोग शामिल होंगे।
पुरस्कार इस प्रकार हैं:
FIFA सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी 2016
FIFA सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी 2016
FIFA सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच 2016
FIFA सर्वश्रेष्ठ महिला कोच 2016
FIFA पुस्कस पुरस्कार 2016 (साल का सर्वश्रेष्ठ गोल)
FIFA फेयर प्ले पुरस्कार 2016
FIFA फैन पुरस्कार 2016
FIFA फिटप्रो वर्ल्ड11 (साल की सर्वश्रेष्ठ टीम)
Who decides #TheBest?
— FIFA.com (@FIFAcom) October 31, 2016
50% of decision via international captain/coach vote
25% via online public vote
25% via selected media representatives pic.twitter.com/02SqpRr9uT
Follow us on Facebook here
Stay connected with us on Twitter here
Like and share our Instagram page here
