


Getty
ऑस्ट्रलियन ओपन | फेडरर ने केइ निशिकोरी को हराकर, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
01/23/2017
रॉजर फेडरर ऑस्ट्रलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। जापान के केइ निशिकोरी के खिलाफ फेडरर ने एक करीबी मुकाबले में 6-7(7), 6-4, 6-1, 4-6, 6-3 की जीत हासिल की। स्विस खिलाड़ी का अगला मुकाबला, जर्मनी के मिस्चा ज्वेरेव के साथ होगा, जिन्होंने शीर्ष वरीय एंडी मरे को 6-7(7), 6-4, 6-1, 4-6, 6-3 से हराया है।
डबल ब्रेक डाउन के बाद, फेडरर, टाई ब्रेकर के तहत, शुरुआती सेट हार गए थे। स्विस खिलाड़ी और विश्व के न. 17 ने इसके बाद खेल पर नियंत्रण हासिल की और अगले दो सेटों में पांचवी वरीयता प्राप्त निशिकोरी को हराया।
इस जीत के साथ ही 35 वर्षीय फेडरर, 1978 में अर्थर ऐशी के बाद, ऑस्ट्रलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुँचने वाले सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी बन गए हैं।
"केइ बहुत ही कड़े प्रतिद्वंदी हैं। यह मेरे कार्यकाल का सबसे महत्वपूर्ण जीत है," 17 ग्रैंड स्लैम के विजेता रहे फेडरर ने न्यूज़ कांफ्रेंस में कहा। "केइ का खेल शानदार है, वह शायद इस प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ सर्वर न हो, लेकिन खेल को लेकर उनकी नीव बहुत मज़बूत है।"
फेडरर और ज्वेरेव के बीच हुए मुकाबलों में, स्विस खिलाड़ी 2-0 से आगे हैं। "मैं इस हिसाब से नहीं सोच रहा। मुझे मिस्चा बहुत पसंद हैं और उन्हें भी इस खेल में काफी मज़ा आएगा। यह एक अलग मुकाबला होगा," फेडरर ने कहा।
